नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, वीडियो बनाकर लगाया प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया

AINS NEWS… रायपुर के थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मंजूषा गोस्वामी ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपने ससुर, सास, पति और देवर पर लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था।

घटना 21 अक्टूबर 2025 की है, जब मंजूषा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर पहले हाथ काटने की कोशिश की और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आए साक्ष्य और मृतिका के वीडियो बयान के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया।

गिरफ्तार आरोपी:
- पूर्वेन्द पुरी गोस्वामी (34 वर्ष)
- अभिषेक पुरी गोस्वामी (31 वर्ष)
- पुष्पलता गोस्वामी (53 वर्ष)
- विजय गोस्वामी (61 वर्ष)
— सभी निवासी चंगोराभाठा, रायपुर।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में सीएसपी राजेश देवांगन, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव, एएसआई राजेंद्र गौतम, महिला प्रआर वंदना और डीडी नगर पेट्रोलिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही।




