मनोरंजन

दूल्हा राजा के बाद अभिनेता राज वर्मा का एक और धमाका, 7 नवंबर को एम.ए. प्रीवियस, ट्रेलर ने मचाई धूम

अभिनेता राज वर्मा इस फिल्म में भी एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी फिल्म पहुना, तरी हरी ना ना और दूल्हा राजा की सफलता के बाद अभिनेता और निर्माता राज वर्मा एक बार फिर दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरी फिल्म एम.ए. प्रीवियस लेकर आ रहे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से लोगों में उत्साह अपने चरम पर है। फिल्म का ट्रेलर काफी आकर्षक है और उसके गीत भी लोग पसंद कर रहे हैं।

आगामी 7 नवंबर को यह फिल्म संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी। अपनी पिछली फिल्मों से सुर्खियों में आए अभिनेता राज वर्मा इस फिल्म में भी एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं, इसके पूर्व उनकी फिल्म दूल्हा राजा में भी उनके निर्माण और अभिनय की काफी सराहना की गई थी। अब जो फिल्म आ रही है उसका नाम है एम.ए. प्रीवियस इसमें उनके साथ छत्तीसगढ़ के चॉकलेटी हीरो दीपक साहू भी नजर आएंगे। फिल्म को निर्देशित किया है जाने माने निर्देशक प्रणव झा ने, जिनकी बीए फर्स्ट ईयर, बीए सेकंड ईयर और बीए फाइनल ईयर सुपरहिट रही है।

फिल्म के अन्य कलाकारों में हिरणमयी दास, आराधना साहू, राजेश बाघमरे, अंजलि चौहान, लक्ष्मी झा, संजू साहू, धर्मेंद्र चौबे, संगीता निषाद, चिराग, प्रीतम, शिवम यादव, मोहित जोशी, ओम प्रकाश शर्मा, पप्पू चंद्राकर, दादू साहू, मंदिरा नायक समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है।

फिल्म के गीतकार है विष्णु कोठारी, चंद्र प्रकाश भारद्वाज और अशोक तिवारी। गीतों को संगीत से सजाया है प्रफुल्ल बेहरा और सुनील सोनी ने और गीतों का आवाज दी है अनुराग शर्मा, चंपा निषाद और कंचन जोशी ने। यह फिल्म अरण्य सिनेमा के बैनर तले निर्मित की गई है।

 

Related Articles

Back to top button