पिता के नक़्शे कदम पर चल रही बिटिया, जन्मदिन पर पिता ने की बेटी के पहले अभिनय की याद साझा
फिल्म मया के जादू चलगे फिल्म में साक्षी बडी भूमिका में नजर आयेगी

AINS NEWS… मेरी प्यारी बेटी साक्षी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, साक्षी आज 21 वर्ष की हो गई , एक किस्सा आप सबको बताना चाहता हूँ 2005 की बात है जब साक्षी का जन्म हुआ मैं एक शॉर्ट फिल्म शूट कर रहा था हिंदू मुस्लिम दंगे पर आधारित “मैं कौन हुं ” उस शॉर्ट फिल्म में एक बच्चे की जरुरत थी दंगे मे जिसके माता पिता मर गये और बच्चा माता पिता की लाश के पास रो रहा है, रात के 2 बज रहे थे शूटिंग मेरे घर के करीब ही चल रही थी, मैने बिना सोचे एक बच्चा उसकी सोती हुई माँ के पास से उठाकार रोड पर लाकर रख दिया, शूट पूरा हुआ लास्ट सीन था शॉर्ट फिल्म पूर्ण हुई

कुछ देर बाद सब अपने अपने घर चल दिये मैं भी अपने घर पर था नींद आ रही थी पर मै सो नहीं पा रहा था क्योंकि जिस सोती हुई मां का बच्चा मैंने चुपचाप लाकर रोड पर रखा था वह मुझे सोने कैसे देती, बातें सुना रही थी और मैं चुपचाप सुन रहा था, आप समझ ही गये होंगे वह कौन थी ? वह थी साक्षी की मम्मी मेरी धर्मपत्नी गीता,

पर कहानी यही ख़त्म नहीं हुई, मेरी उस एक गलती से कहानी शूरु हुई, जैसे जैसे साक्षी बडी होती गई उसे अभिनय करना अच्छा लगने लगा, उसकी रुची देख मैने उसे अभिनय प्रशिक्षण दिया, अभी साक्षी Bachelor of Vocation फायनल इयर में है, साक्षी अब तक हिंदी फिल्म लिटिल शोले, पवन गुप्ता निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म अतरंगी, अनिल पालकर जी, संतोष फुंडे जी, नितीन पात्रीकर जी, संदेश गौर जी के साथ मराठी फिल्म भला माणूस, दीपक शिर्के सर के साथ मराठी फिल्म चिरकुट में बाल कलाकार के रूप मे कार्य कर चुकी है मेरे द्वारा निर्देशित तीजा के लुगरा 2 में सहायक निर्देशक रह चुकी है, करन खान, पुष्पेन्द्र सिंह, रिंकू राजा,उर्वशी शाहू, संतोष निषाद और पायल शर्मा जैसे बडे और नामी कलाकारो का साक्षी को सहयोग प्राप्त हुआ,अब पहली बार साक्षी कोई बडी भूमिका में नजर आयेगी, फिल्म मया के जादू चलगे फिल्म में उपासना वैष्णव जी की बेटी और लक्षित झांझी की बहन के रूप मे, तो ये था अब तक साक्षी के अभिनय का सफर… विजय गुमगांवकर




