छत्तीसगढ़
सुबह सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की बड़ी कार्रवाई, मच गई शहर में हलचल
कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है

AINS NEWS राजनांदगांव… बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि रायपुर से लगभग 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के यहां कार्रवाई की है।

सूत्रों के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। टीम के पहुंचते ही शहर में हलचल मच गई और सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर ईडी की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी हुई है।
फिलहाल ईडी की टीम तीनों स्थानों पर जांच कर रही है और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




