गरियाबंद

गरियाबंद में राज्योत्सव की रंगारंग झलक, एंजेल एंग्लो हाई स्कूल के बच्चों ने राउत नाचा और सुआ गीत से बांधा समा

लोकनृत्य और लोकगीतों में झलकी छत्तीसगढ़ी परंपरा, उत्सव और संस्कृति की चमक

AINS NEWS गरियाबंद… छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में भव्य राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जहां मंच पर स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

राज्योत्सव के अवसर पर लोक कला मंच, गरियाबंद के कलाकारों ने लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंच से जब पारंपरिक धुनें गूंजीं तो पूरा परिसर छत्तीसगढ़ी रंग में रंग गया। तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया से माहौल और भी जीवंत हो उठा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम गरियाबंद के स्कूली बच्चों ने भाग लिया वही एंजेल एंग्लो हाई स्कूल, गरियाबंद के विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की परंपरागत लोक संस्कृति को मंच पर साकार किया।

विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘सुआ नृत्य’ (गीत — “कुकरा बासत हे आगे सगा पहुना”) ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस नृत्य में —
अवनि साहू, जिज्ञासा साहू, शौर्या वर्मा, चहक लोन्हारे, धारणा यादव, प्रियंका नाग, दीक्षा देवांगन, सीमा साहू, मधुप्रिया नागेश, सुहानी रंगारी, सम्भवी सिन्हा और पद्मनी साहू शामिल रहीं।
इन छात्राओं की लयबद्ध गतियों और पारंपरिक वेशभूषा ने मंच पर छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की झलक पेश की।

इसके साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘राउत नाचा’ ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस नृत्य में यशराज साहू, कुशाग्र सोम, द्रोण तिवारी, तुषार यादव, दक्ष यादव, अर्श मेमन, कुणाल टंडन, दुर्गेष साहू, रितिक सबर, वासु चकधारी, गुनज बिझेकर, गौरव साहू, गुलशन साहू, तुषार यादव ध्रुव, भव्य देवांगन, निहाल यादव और सुयश सिन्हा ने भाग लिया।
ढोल-नगाड़ों की ताल और राउतों के पारंपरिक परिधान में सजे बच्चों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का एहसास कराया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियाँ बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया। मंच पर बच्चों का जोश और आत्मविश्वास देखने लायक था।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश शर्मा और सृष्टि मिश्रा ने किया एवं निर्देशन
एंजेल एंग्लो हाई स्कूल के सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में श्रीमति छबीली साहू, श्रीमति सत्यम नवलेकर, श्रीमति प्राची कुटारे, अरुंधति शर्मा और अंशु वखारिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

राज्योत्सव के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर एकता, संस्कृति और समृद्धि के इस पर्व को मिलकर मनाने का संकल्प लिया गया।

 

Related Articles

Back to top button