गरियाबंद

आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक लोरेंस नाइटिंगेल की जंयति के उपलक्ष्य में अर्न्तराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन

त्याग और निस्वार्थ सेवा, कोविड-19 जैसी महामारियों के दौर से लेकर आज के चुनौतीपूर्ण समय तक नर्सों के कार्यक्षेत्र की प्रशंसा

AINS NEWS गरियाबंद…   स्थानीय शैक्षणिक संस्था श्रीमती दुर्गा देवी स्मृति सेवा समिति द्वारा संचालित डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड सांइसेस, गरियाबंद में अर्न्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) का आयोजन किया गया। आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक लोरेंस नाइटिंगेल की जंयति के उपलक्ष्य में आज सम्पूर्ण विश्व में 12 मई को “अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

जिसमें गरियाबंद जिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मुख्य अतिथि माननीय बी० आर० साहू एवं विशेष अतिथि श्रीमती गंगा पटेल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एवं बलात्कार मामले) गरियाबंद उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अन्य अतिथि श्री बी.पी. वर्मा, श्री मनोज सिन्हा (निदेशक) आई.टी.एस. महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय के स्मस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ के साथ में समस्त छात्र-छात्राओं ने इस अर्न्तराष्ट्रीय नर्स दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि सत्कार, दीप प्रज्ज्वालन पूजा वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि आशंदीवक्ता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय बी० आर० साहू ने स्वास्थ्य प्रणाली में नर्सों द्वारा दिए जा रहे अतुलनीय योगदान, उनके त्याग और निस्वार्थ सेवा, कोविड-19 जैसी महामारियों के दौर से लेकर आज के चुनौतीपूर्ण समय तक नर्सों के कार्यक्षेत्र की प्रशंसा किया। तथा विशेष अतिथि श्रीमती गंगा पटेल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एवं बलात्कार मामले) गरियाबंद ने महिलाओं पर होने वाले अपराध, घरेलु हिंसा, बलात्कार जैसे विषयों पर चर्चा, बचाव-रोकथाम संबंधित जानकारी प्रदान किया, माननीय विशिष्ट अतिथि महोदया ने पॉक्सों एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान किया, जिसे छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं ध्यानपूर्वक सचेत श्रवण किया।

उक्त कार्यक्रम कि जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग, आई.टी.एस. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या सुश्री कांति ध्रुव ने दिया।

Related Articles

Back to top button