मनोरंजन

टाइम पास के लिए बनाई गई रील ने किया चमत्कार, बताया एम.ए. प्रीवियस की अभिनेत्री अराधना साहू ने

स्टार कलाकार दीपक साहू के अपोज़िट नज़र आएंगी अराधना

AINS NEWS… अराधना साहू की पहली फ़िल्म ‘एम.ए. प्रीवियस’ 7 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें वे स्टार कलाकार दीपक साहू के अपोज़िट नज़र आएंगी। रील्स व अलबम  से जुड़ी सफलता की कहानी डायरेक्टर प्रणव झा जी एवं प्रोड्यूसर-एक्टर राज वर्मा जी के कानों तक पहुंची। उन्होंने ‘एम.ए. प्रीवियस’ ऑफर की, जिस रोल के बारे में मुझे बताया गया वह सुनने में इतना अच्छा लगा कि फ़िल्मों में आने का मैंने फ़ैसला कर लिया।“

 ‘एम.ए. प्रीवियस’ में अराधना का किरदार चुलबुली लड़की का है जो हर समय मौज-मस्ती में लगी रहती है।  दीपक साहू के नोक-झोंक वाले सीन मज़ेदार बन पड़े हैं। वे कहती हैं “मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक ‘एम.ए. प्रीवियस’ को अपना भरपूर प्यार देंगे और उसमें मेरे करैक्टर को पसंद करेंगे। दर्शकों का प्यार मिला तो आगे भी फ़िल्में करते रहना चाहूंगी।“

अरण्य सिनेमा के बैनर तले बनी इस फिल्म के अभिनेताओं में राज वर्मा और दीपक साहू है, दोनों ही चर्चित कलाकार हैं। राज वर्मा की दूल्हा राजा और दीपक साहू की मोर छइयां भुईयाँ 2 काफी प्रचलित रही है। अब यह दोनों की जोड़ी बीए सीरीज की अगली फिल्म एम.ए.प्रीवियस आ रही है, जिसे देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, दर्शकों का यह इंतजार आगामी 7 नवंबर को खत्म हो रहा है।
दोनों अभिनेताओं के अपोजिट हिरनमईदास, और आराधना साहू नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में राजेश वाघमारे, अंजलि चौहान, लक्ष्मी झा, धर्मेंद्र चौबे, संगीता निषाद, ओम प्रकाश वर्मा, पप्पू चंद्राकर, दादू साहू और मंदिरा नायक समेत ढेर सारे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।फिल्म के गीतों की भी जमकर तारीफ हो रही है जिन्हें अपने स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा, चंपा निषाद और कंचन जोशी ने।

Related Articles

Back to top button