ऐसा क्या है इस फिल्म में? एम.ए.प्रीवियस नहीं देखी तो क्या देखी, जिसने देखी तारीफ की
अभिनेता राज वर्मा ने कहा फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलना ही उनकी जीत है

AINS NEWS… कल रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म एम.ए.प्रीवियस सभी को पसंद आ रही है, यह फिल्म पारिवारिक होने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी करती है।चॉकलेटी स्टार दीपक साहू और राज वर्मा की जोड़ी ने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा, इसमें उनका साथ दिया अभिनेत्रीयों ने जिनमें आराधना साहू और हिरणमई दास प्रमुख है। फिल्म में हास्य से सराबोर सीन लोगों को थोड़ी-थोड़ी देर में गुदगुदाते रहे।

गानों की बात करें तो फिल्म के सभी गाने बेहतरीन है, दर्शक फिल्म देखकर निकले तो गाने ही गुनगुनाते नजर आए। रिलीज के एक दिन पूर्व भी स्पेशल स्क्रीनिंग में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गजों ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी जो अगले दिन सही साबित हुई।
फिल्म के निर्माता व अभिनेता राज वर्मा ने कहा फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलना ही उनकी जीत है और वे दर्शकों के ऐसे प्यार के लिए लगातार ऐसी फिल्में बनाते रहेंगे। उन्होंने अपील की कि जिन्होंने फिल्म नहीं देखी वह अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर फिल्म को देखें और अपना प्यार दें।




