मनोरंजन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया राम भजन गीत का पोस्टर विमोचन, कृष्णा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है यह भजन

गीत देखने के बाद उप मुख्यमंत्री ने गीत की तारीफ की और गायक लुकेश ठाकुर को बधाई दी

AINS NEWS…. मंगलवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राम भजन गीत के पोस्टर का विमोचन किया। इस गीत का शीर्षक है “राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है” गीत की रचना लुकेश ठाकुर ने की है। मूलतः धमतरी के रहने वाले लुकेश ठाकुर ने इस राम भजन को लिखा भी है और इसमें अपनी आवाज भी दी है। एक दिन पूर्व रिलीज हुए इस गीत को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आज अपने निवास में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस गीत के पोस्टर का विमोचन किया और यूट्यूब पर गीत को प्ले करके देखा भी, गीत देखने के बाद उप मुख्यमंत्री ने गीत की तारीफ की और गायक लुकेश ठाकुर को बधाई दी।

बता दें की गीत “राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है” की शूटिंग महादेव घाट रायपुर में की गई है। पोस्टर विमोचन समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, गायक लोकेश ठाकुर, गजानंद साहू, विजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि कृष्णा म्यूजिक की शुरुआत इसी राम भजन से की गई है। कृष्णा म्यूजिक की प्रोड्यूसर ज्योति ठाकुर हैं। राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है राम भजन में मुख्य भूमिका में छत्तीसगढ़ की जानी-मानी अभिनेत्री पायल साहू ने अभिनय किया है। इस गीत का म्यूजिक अरेंज रोहित सिन्हा मुंबई ने किया है। इस गीत को आप कृष्णा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल या फिर गाने का शीर्षक “राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है” सर्च करके भी देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button