RAIPUR

नया रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी कॉन्फ्रेंस, तीनों दिन नया रायपुर में मौजूद रहेंगे प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री

सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी की टीम नवा रायपुर पहुंच चुकी है

AINS NEWS… नया रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक देश की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक डीजीपी कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है, तैयारी का जायजा लेने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीनों दिन नया रायपुर में मौजूद रहेंगे।

इस दौरान देश की पुलिस व्यवस्था को और आधुनिक तथा सक्षम बनाने पर विस्तृत मंथन होगा। कॉन्फ्रेंस से पहले सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी की टीम नवा रायपुर पहुंच चुकी है। यहां 2000 से अधिक सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर तगड़ा सुरक्षा घेरा डाला जाएगा।

इस कांफ्रेंस में माओवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारीयों को भी संबोधित करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button