राजनीति

बीपीएल राशन कार्ड काटकर भाजपा सरकार गरीबों के अधिकारों पर कर रही हमला – बंशी कन्नौजे

बिना कारण काटे गए सभी बीपीएल राशन कार्डों को तत्काल बहाल किया जाए

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशभर में बीपीएल राशन कार्डधारियों के कार्ड बिना किसी ठोस कारण के लगातार काटे जा रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवार गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
रायपुर शहर कांग्रेस प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जारी बयान में कहा कि यह अत्यंत विरोधाभासी और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन बीपीएल राशन कार्डों को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाया गया था, उन्हीं कार्डों को आज वर्तमान भाजपा सरकार समाप्त कर रही है। इससे भाजपा की कथनी और करनी के बीच का अंतर साफ तौर पर उजागर होता है।

बंशी कन्नौजे ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर गरीबों के कल्याण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। बिना स्पष्ट कारण कार्ड काटना न केवल जनविरोधी कदम है, बल्कि आम जनता के साथ अन्याय भी है।
कांग्रेस पार्टी इस निर्णय की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि बिना कारण काटे गए सभी बीपीएल राशन कार्डों को तत्काल बहाल किया जाए तथा पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

 

Related Articles

Back to top button