सरोरा मेँ श्रीमदभागवत कथा व नवचंडी महायज्ञ का आयोजन, 19 से 27 जनवरी 2026 तक़
यज्ञ प्रतिदिन सुबह 07 बजे से 11 वजे तक़ व श्रीमदभागवत कथा प्रतिदिन 02.30 बजे से 06.30 बजे तक होगी

AINS NEWS तिल्दा… समीपस्थ ग्राम सरोरा गोसदन जिला रायपुर में 19 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक़ श्री नव चंडी महायज्ञ व 20 से 26 जनवरी 2026 तक श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ का जय माँ शीतला समिति, अखिल भारतीय आध्यात्मिक उत्थान मंडल, शाखा -सरोरा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। श्रीमद भागवत क़था के कथा व्यास दंडी स्वामी श्रद्धेय प्रत्यक्यचैतन्य मुकुदानंद गिरी ब्रह्मचारी जी महराज ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ धाम हिमालय होंगे जिनके सुमधुर ओजस्वी वाणी से श्रद्धालू कथा रस पान करेंगे व श्री नवचंडी महापज्ञ आचार्य श्री अजय मिश्रा, बनारस व बनारस के वैदिक पंडितो के आचार्यत्व में संपन्न होगी। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 07 बजे से 11 वजे तक़ व श्रीमदभागवत कथा प्रतिदिन 02.30 बजे से 06.30 बजे तक होगी।

कथा व यज्ञ की तैयारी श्री शीतला मंदिर प्रांगण सरोरा गोसदन पो तिल्दा जिला रायपुर में गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया है। उक्त जानकारी आयोजन समिति प्रमुख दाऊ डी.डी.अग्रवाल ने दी है व कथा मेँ शामिल होने के लिए सनत सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच, रवि सिंह ठाकुर,गोपाल साहू, रामजीवन यदु, , संतोष यदु, धनी राम वर्मा, मुकेश अग्रवाल, रेवा यदु, गोविन्द साहू, जग्गू यादव , मनी यदु, व समस्त ग्रामवासियो ने सभी भक्तों से अनुरोध किया हैं कि इस पवित्र अनुष्ठान मेँ तन मन धन से सहयोग देकर पुण्य के भागी बने,




