गरियाबंद

एसडीएम की मौजूदगी में अश्लील डांस,अर्धनग्न महिलाएं नाचती रही,पैसे लुटाते रहे रसूखदार

रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा, स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे

AINS NEWS जीवन एस. साहू गरियाबंद… उरमाल में मनोरंजन के बहाने एसडीएम से ओपेरा चलाने की अनुमति ली गई।फिर एसडीएम की मौजूदगी में ही अश्लील डांस कराया।अर्धनग्न महिलाएं नाचती रही,पैसे लुटाते रहे रसूखदार।सोशल मीडिया में हम कर कराया गया था प्रचार।भनक लगते ही पुलिस ने संचालको के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया,एक दिन पहले ही आयोजन बंद करा दिया। डांस में चांस मारने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया।पर अब तक अनुमति देने और अपने मौजूदगी में अश्लीलता फैलवाने वाले एसडीएम के खिलाफ नहीं लिया गया है एक्शन।

देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन कराया जा रहा था,मनोरंजन का हवाला देकर उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति लिया था।लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता परोसना शुरू किया गया।आयोजन के लिए बकायदा ओडिसा के बार डांसर को बुलाया गया,जो अश्लील अंदाज में आयोजन का प्रचार करते वीडियो भी जारी किया।

8 जनवरी से भीड़ जुटने लगी।हद तो तब हो गई जब एसडीएम मरकाम इस आयोजन को देखने खुद 9 जनवरी को पहुंच गए।आयोजकों ने बकाकयदा उनके लिए आगे का सीट आरक्षित रखवाया था।रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा।स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे।पंडाल के भीतर भीड़ बेकाबू थी,पंडाल के भीतर अफसर,पुलिस कर्मी,जनप्रतिधि तक डांस पर चांस मारते रहे,पैसे जम कर लुटाते रहे।10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई।दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया।

आयोजक गिरफ्तार,कर्मी लाइन अटैच_थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी,जिसके आधार पर आयोजन करता देवेंद्र राजपुत,गोविंद देवांगन,नरेंद्र साहू,हसन डाडा के खिलाफ नामजद, बीएनएस की धारा 296, (3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी,लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया।

जिला प्रशाशन की मौन स्वीकृति_ आयोजन के वीडियो वायरल हुए,कलेक्टर तक भी पहुंच गया,मामले में पुलिस का एक्शन देखने को मिला पर जिला प्रशाशन ने चुप्पी साध लिया।ऐसा लगता है कि अश्लीलआयोजन की मौन सहमति प्रशाशन ने दिया था।रात भर आयोजन में एसडीएम मौजूद रहे,उनके समर्थक पैसा उड़ाते रहे।वायरल वीडियो में दिख रहे केन्फिडेंस को देखा जा रहा था।

जिले में प्रशासनिक कसावट की कमी_ बताना जरूरी है कि पिछले तीन चार माह से जिले में प्रशासनिक कसावट की कमी देखने को मिल रही है।राजस्व के अफसर अमलिपदर इलाके में खुलेआम धान पार करवाते देखे जा रहे है।खरीदी केंद्रों में उठाव के अभाव में अफरा तफरी मचा हुआ है।तीन दिन के भीतर डीईओ का दो दो बार पुतला दहन हो गया।

 

Related Articles

Back to top button