छत्तीसगढ़

वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता विकास तिवारी 6 साल के लिए हुए निष्कासित, पार्टी ने लिया फैसला

झीरम कांड घटना के जांच आयोग को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के नेताओं का नार्को टेस्ट कराने का निवेदन किया था

AINS NEWS… कांग्रेसी प्रवक्ता विकास तिवारी पर उनकी पार्टी ने ही गाज गिरा दी विकास तिवारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इस आदेश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक बच के आदेश अनुसार प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने जारी किया।

जानकारी के मुताबिक विकास तिवारी झीरम कांड घटना के जांच आयोग को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के नेताओं का नार्को टेस्ट कराने का निवेदन किया था, जो पार्टी नेताओं को नागवार गुजरा और पार्टी ने यह फैसला लिया।

प्रवक्ता विकास तिवारी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं उन्होंने प्रदेश में चल रहे प्राइवेट नर्सरी स्कूलों की मनमानी को लेकर भी प्रदर्शन किया था जिसे लेकर पार्टी में उन्हें काफी सराहना मिली थी।

Related Articles

Back to top button