क्राइम

गांजा तस्करी करते प्रयागराज (उ.प्र.) का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

AINS NEWS… नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 11.01.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत राजपूताना होटल के पास खड़ा एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राम कैलाश बिंद निवासी ग्राम हरदी जिला प्रयागराज (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा आरोपी राम कैलाश बिंद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *4.180 किलोग्राम गांजा कीमती 2,00,000/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,10,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी- राम कैलाश बिंद पिता स्व. राम सुमेर बिंद उम्र 40 साल निवासी ग्राम हरदी थाना बारा जिला प्रयागराज (उ.प्र.)।*

Related Articles

Back to top button