थाना खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपी केप्टन सिंह के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा 06 लीटर 300 वल्क लीटर किया गया जप्त

AINS NEWS… मुखबीर से सूचना मिला कि सलीम कोशले ग्राम भण्डारपुरी में अपने घर के पास अवैध रूप से बिकी करने हेतु एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर शराब रखा हुआ है एवं खोरसी रंगला द ढाबा के पीछे तरफ अवैध शराब की सूचना पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थानों पर पृथक-पृथक रेड कार्यवाही कर आरोपी सलीम कोशले को एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध रूप से शराब रखे हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 48 पौवा देशी मदिरा मसाला शेरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 08 लीटर 640 मि.ली. किमती 4800/- रूपये एवं *आरोपी केप्टन सिंह* के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखे कुल 35 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल व्हीसकी जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 06 लीटर 300 मि.ली. किमती 4,200/- रूपये को गवाहो के समक्ष पृथक-पृथक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।


आरोपियों को शराब रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही किया। आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर पृथक-पृथक माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
*● आरोपी सलीम कोशले के कब्जे से 48 पौवा शेरा देशी मदिरा मशाला शराब मात्रा 8.640 वल्क लीटर किया गया जप्त*
*●आरोपी केप्टन सिंह के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा 06 लीटर 300 वल्क लीटर किया गया जप्त*




