RAIPUR

भाजपा सरकार के चूहों को पकड़ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार के खाद्य मंत्री को भेजा “चूहा पिंजरा जाली”

छत्तीसगढ़ के किसानों का खून पसीना से उगाया हुआ धान चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट - विकास उपाध्याय

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के किसानों की कड़ी मेहनत से उगाए हुए धान को भाजपा द्वारा कथित चूहे खा गए कहना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लगातार भाजपा सरकार की विफलताएं सामने आ रही है, कवर्धा से लेकर महासमुंद मे जिस प्रकार करोड़ो के धान को चूहों ने खा लिया ऐसा भाजपा सरकार द्वारा कहा जा रहा हैं जो कि अत्यंत ही हास्यपद हैं।

यह एक प्रकार से बहुत ही बड़ा घोटाला है जो कि भाजपा सरकार के द्वारा किया गया है, बहुत से ऐसे सवाल है जैसे यदि सच में धान डैमेज था या चूहों ने खाया ऐसा विभागीय अधिकारियो द्वारा कहा जा रहा हैं यदि सचमुच ऐसा है तो फर्जी बिल की आवक जावक इंट्री किसने की और तो और डैमेज धान का फर्जी बिल किसने लगाया। फिर आनन फानन मे आरोप लगने के बाद संग्रहण केंद्र प्रभारी तक को हटा दिया गया आखिर किसको बचाने के लिए यह कार्यवाही की गई।

सरकार की नाकामियों की वजह से समय पर धान का उठाव नहीं हो पाया जिससे धान भी खराब हुआ इससे बचने के लिए भाजपा सरकार द्वारा तथा कथित चूहा धान खा गये ऐसा बताया जा रहा है। अपनी नाकामी सरकार चूहों पर डाल रही हैं जो कि अत्यंत ही निंदनीय हैं।
आज इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेतागण के साथ विकास उपाध्याय ने राज्य कि भाजपा सरकार के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल जी को “चूहा पिंजरा जाली” देने जा रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओ को भारी पुलिस बल द्वारा रोक लिया गया ।

खाद्य मंत्री को ज्ञात कराने की आगामी दिवस में हमारे राज्य के लाखों किसान की कड़ी मेहनत से उगाया हुआ धान खराब होने की पुनरावृत्ति न हो इसलिए राज्य की गैर जिम्मेदार सरकार को चूहा पकड़ने “चूहा पिंजरा जाली” भेंट करने जा रहे कांग्रेसियों को राज्य की भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा आजाद चौक में रोक लिया गया, जहां एक ओर राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है वही पुलिस भी राज्य सरकार की कठपुतली बनी बैठी है आज “चूहा पिंजरा जाली” को खाद्य मंत्री को सौंपने पुलिस द्वारा रोके जाने पर पुलिस को ही दे दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button