RAIPUR

कोतवाली थाने के बाहर कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जी व गौ माता के अपमान के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कोतवाली व गोल बाजार थाने पहुंचकर FIR की मांग

AINS NEWS… हनुमान जी एवं गौ माता के अपमान से जुड़े दो गंभीर मामलों को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पहला मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज से जुड़ा है, जिसमें हनुमान जी के प्रतीक को पतंग के रूप में दर्शाकर उड़ाया गया एवं बार बार नीचे गिराया गया। कांग्रेस पार्टी ने इसे हनुमान जी की गरिमा और आस्था का घोर अपमान बताते हुए कोतवाली थाने में विधिवत शिकायत दर्ज कराई तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

दूसरा मामला भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बयान से संबंधित है, जिसमें उनके द्वारा गौ माता को अलग अलग विभाजन कर तथाकथित मिथुन प्रजाति की गौ माता को खाने पर सहमति जताई गई थी। कांग्रेस ने इस बयान को गौ माता एवं हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इन दोनों मामलों को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सर्वप्रथम कोतवाली थाना पहुंचा, जहां विरोध दर्ज कराते हुए FIR दर्ज करने की मांग की गई। कोतवाली थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी के सम्मान में हनुमान चालीसा का पाठ कर शांतिपूर्ण एवं धार्मिक तरीके से अपना विरोध प्रकट किया।

इसके पश्चात कोतवाली चौक से कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए गोल बाजार थाना पहुंचे, जहां गोल बाजार थाने के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया और गौ माता के अपमान के मामले में भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस विरोध प्रदर्शन में यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों समाजों के प्रतिनिधियों ने इन घटनाओं को हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि हनुमान जी और गौ माता हिंदू समाज की आस्था के केंद्र हैं। उनके सम्मान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं के साथ खड़ी है और जब तक दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।

ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा की हनुमान जी और गौ माता से जुड़ी घटनाएं पूरे हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर धार्मिक प्रतीकों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सोच लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक है। हनुमान जी और गौ माता के अपमान के मामलों में कानून के तहत कठोर कार्रवाई होना जरूरी है, कांग्रेस जनता की भावनाओं के साथ खड़ी है।
पंकज शर्मा ने कहा की आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया है। आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान करने वालों को किसी भी प्रकार की राजनीतिक छूट नहीं मिलनी चाहिए।
यादव समाज के देवेंद्र निशा यादव ने कहा की गौ माता को लेकर दिया गया बयान यादव समाज ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। गौ माता हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक हैं, उनके अपमान को समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
ब्राह्मण समाज वीरेंद्र शुक्ला ने कहा की हनुमान जी करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। उनके प्रतीक के साथ किया गया कृत्य अत्यंत निंदनीय है। ब्राह्मण समाज इस अपमान का कड़ा विरोध करता है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करता है।

इस अवसर पर मनोज कंदोई जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे बाकर अब्बास देव कुमार साहू विजय टंडन मिलिंद गौतम सुयश शर्मा किशन बजारी कमल धृतलहरें सुजीत सिंह सुधा सरोज कमलेश मिश्रा राहुल तिवारी सुरेश उपाध्याय जशबीर ढिल्लन कमलेश नथवानी प्रवीण चंद्राकर गवेश साहू राहुल तिवारी संजय सोनी सत्तू सिह हर्षित जयसवाल आमिर खान जित्तु तांडी अस्सु खान बाबा मसीह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button