मनोरंजन
छत्तीसगढ़ी फिल्म अवार्ड समारोह में जय शीतला मईया का रहा जलवा, फिल्म को मिला बेस्ट स्पेशल फिल्म का सम्मान
फिल्म के निर्माता लिलेश्वर सिन्हा, मीनाक्षी पांडे समेत फिल्म के कलाकार उपस्थित रहे

AINS NEWS… फिल्मी पत्रिका स्मार्ट सिनेमा द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी फिल्म अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म जय शीतला मईया को स्पेशल सम्मान प्राप्त हुआ। जय शीतला मईया फिल्म के टीम के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष श्री मोना सेन के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।

इस दौरान फिल्म के निर्माता लिलेश्वर सिन्हा, मीनाक्षी पांडे समेत फिल्म के कलाकार उपस्थित रहे। फिल्म के निर्माता लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि उनकी फिल्म को बेस्ट स्पेशल फिल्म का अवार्ड दिया गया है इसके लिए वह स्मार्ट सिनेमा और अवार्ड फंक्शन की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद अदा करते हैं, उन्होंने बताया कि फिल्म को भी पूरे प्रदेश में खूब प्यार मिला।




