मनोरंजन

इन सब ने ठाना है, मोर महादेव देखने जाना है, जमकर हो रहा फिल्म का प्रचार

फिल्म के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले ने भी अपना आशीर्वाद दिया

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी धार्मिक फीचर फिल्म द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव आगामी 13 फरवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है, इस फिल्म की खास बात यही है कि इस फिल्म में दर्शकों को 12 ज्योतिर्लिंगों के साक्षात दर्शन होंगे। फिल्म के निर्माता श्रवण कुमार राठौर ने जानकारी दी है कि फिल्म के रिलीज की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है और फिल्म से जुड़े कलाकारों, टेक्निशियन फिल्म के प्रचार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। पोस्टर गांव गांव तक पहुंच चुके हैं, सभी ने कहा कि इस फिल्म को हम जरूर देखेंगे।

फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रकाश अवस्थी, नैनी तिवारी, श्रवण कुमार राठौर, अखिलेश वर्मा, डॉक्टर अजय सहाय, संतोष जैन, नवल दास मानिकपुरी, वर्षा बर्मन समेत ढेर सारे कलाकारों ने भूमिका अदा की है। इस फिल्म के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले ने भी अपना आशीर्वाद दिया है।

डीसी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव महाशिवरात्रि के पर्व के दो दिन पहले ही प्रदर्शित हो रही है, संपूर्ण छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को लेकर उत्साह का वातावरण है।

 

Related Articles

Back to top button