छत्तीसगढ़

पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के तहत दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मध्य जोन में समीक्षा बैठक आयोजित

अनुशासित एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश जारी

AINS NEWS… रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू किए जाने के पश्चात माननीय पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु डी.सी.पी. सेंट्रल (पुलिस उपायुक्त, मध्य जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा ए.सी.पी. (सहायक पुलिस आयुक्त) कोतवाली कार्यालय में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनहित में कुशल, अनुशासित एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
डीसीपी सेंट्रल श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, विजिबल पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, बैंकों एवं एटीएम की नियमित चेकिंग, रात्रि गश्त को सघन एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए साथ ही रात्रि गश्त में बल बढ़ाने तैनाती की समीक्षा कर नवीन गश्त प्रणाली तैयार करने चर्चा की ।
साथ ही असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने थाना हाजिरी कराने, चाकूबाजी, नशे से संबंधित अपराधों तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। शराब भट्ठियों, अहातों, होटल, लॉज, ढाबा एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बाल अपराध, महिला अपराध, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत गंभीर अपराधों एवं साइबर अपराधों में त्वरित संज्ञान लेकर शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त बस्तियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजों की नियमित चेकिंग, संदिग्ध वाहनों की जांच, आम नागरिकों से शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने हेतु विशेष सतर्कता, गश्त एवं जांच अभियान तेज करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित किए जाने की चेतावनी दी गई।

बैठक में एडिशनल डी.सी.पी. सेंट्रल श्री तारकेश्वर पटेल, ए.सी.पी. कोतवाली दीपक मिश्रा, ए.सी.पी. सिविल लाइन श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश सिंह गहरवार, थाना प्रभारी सिविल लाइन, थाना प्रभारी तेलीबांधा श्री अविनाश सिंह, थाना प्रभारी गोलबाजार श्री यशवंत सिंह, थाना प्रभारी मौदहापारा श्री मुकेश शर्मा, थाना प्रभारी गंज श्री सुनील दास एवं थाना प्रभारी देवेंद्र नगर श्री जितेंद्र असैय्या उपस्थित रहे।
सभी थाना प्रभारियों को माननीय पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए मध्य जोन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सजगता एवं सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए

 

Related Articles

Back to top button