छत्तीसगढ़

बेमेतरा जिले में कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 187 रोजगार सहायक और 35 आवास मित्रों को नोटिस

रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों में मचा हड़कंप

AINS NEWS बेमेतरा… बेमेतरा जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर जिला पंचायत सीईओ ने कड़ा रुख अपनाया है, नोटिस जारी होने के बाद अन्य रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों में मचा हड़कंप

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने जिले के 187 रोजगार सहायकों और 35 आवास मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा कार्यों में संतोषजनक प्रगति न होने के चलते की गई है लापरवाही का कारण प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा के तहत आवंटित लक्ष्यों में पिछले 2 सप्ताह से प्रगति अत्यंत कम पाई गई ​अनुपस्थिति पर नाराजगी समीक्षा बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रति अरुचि और कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही माना गया है ​होगी सख्त कार्रवाई नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दिनों को ‘अवैतनिक’ (No Work No Pay) घोषित करने और आगामी आदेश तक वेतन रोकने की कार्यवाही क्यों न की जाए ​अंतिम चेतावनी जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित 187 रोजगार सहायकों और 35 आवास मित्रों को 3 कार्य दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

​ इस कार्रवाई से जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Related Articles

Back to top button