सेवानिवृत्त होने पर रायपुर कमिश्नरेट के चार पुलिस अधिकारियों को दी गई विदाई
कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला ने किया चारों का सम्मान एवं की सेवा की सराहना

AINS NEWS… पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 31.01.2026 को सेवानिवृत्त हुए 01 निरीक्षक (एम), 02 सहायक उपनिरीक्षक एवं 01 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में निरीक्षक (एम) श्रीमति रेणुका सुब्बा, सहायक उपनिरीक्षक श्री मिलूराम साहू, सहायक उपनिरीक्षक श्री रविन्द्र श्रीवास्तव एवं प्रधान आरक्षक श्री शंभू नाथ सिंह शामिल है।

इस दौरान सेवानिवृत्त हुये अधि./कर्म. के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहें। सेवानिवृत्त अधि./कर्म. द्वारा अपने सेवा काल के दौरान कार्याे एवं पुलिस की चुनौतियों को साझा किया गया। परिजनों द्वारा भी पुलिस कमीश्नर महोदय डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) से चर्चा किया गया। पुलिस कमीश्नर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त अधि./कर्म. को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पेंशन प्रकरण निराकरण के दस्तावेज देकर उनकी सेवा की सराहना करते हुए भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।
*01. निरीक्षक (एम) श्रीमति रेणुका सुब्बा – आप वर्ष 1984 में सउनि (अ) के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवा देते हुए दिनांक 31.01.2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 02 पदोन्नती प्राप्त कर 42 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*
*02. सउनि श्री मिलूराम साहू – आप वर्ष 1992 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना- राजिम, सिविल लाईन, गंज, कसडोल, अभनपुर, राखी, आरंग, गोबरानवापारा, मौदहापारा एवं पुनः गोबरानवापारा में सेवा देते हुए दिनांक 31.01. 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 02 पदोन्नती प्राप्त कर 34 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*
*03. सउनि (चालक)- श्री रविन्द्र श्रीवास्तव – आप वर्ष 1984 में आरक्षक (चालक) के पद पर 14वीं बटालियन ग्वालियर में भर्ती होकर थाना-भिंड 17वीं बटालियन एस.टी.एफ. एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.01.2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 02 पदोन्नती प्राप्त कर 42 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*
*04. प्रधान आरक्षक श्री शंभू नाथ सिंह- आप वर्ष 1982 में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-आजाद चौक, आरंग, आमानाका, खमतराई, सरस्वतीनगर, गोलबाजार, पुनः खमतराई, टिकरापारा एवं सेजबहार में सेवा देते हुए दिनांक 31.01.2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में 01 पदोन्नती प्राप्त कर 44 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*
इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्री मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, डॉ. मानसी नानाभाउ साकोरे (परि. भा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती नंदनी ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त लाईन श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।




