आईएफएस अधिकारी व वर्तमान रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं, 2023 में की गई ईओडब्ल्यू में शिकायत
शासन को करोड़ों का चूना लगाकर ऐसे नटवरलाल देश छोड़कर भाग न जाएं

AINS NEWS… 2023 में आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए की गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह मामला EOW में शिकायत के रूप में दर्ज है और यह शिकायत वन विभाग के बड़े अधिकारी संजय शुक्ला के खिलाफ है। उन पर वरिष्ठ पत्रकार नारायण लाल शर्मा ने आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने की शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में नारायण लाल शर्मा ने कई ऐसे खुलासे किए हैं जिसे पढ़कर अच्छे अच्छों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

नारायण लाल शर्मा ने अपनी शिकायत में संजय शुक्ला के पास करोड़ों की जमीन और मकान होने की बात कही है उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इस अधिकारी ने अपने नौकरों के नाम से भी मकान खरीदे जिनकी कीमत लाखों में है। संजय शुक्ला पर उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पुत्र को 2 साल का ग्रेजुएशन कराने मलेशिया भेजा और उसमें एक करोड रुपए का खर्च होना बताया जिसकी भी जांच की मांग नारायण लाल शर्मा ने की है।


इसके अलावा उन्होंने संजय शुक्ला की पत्नी श्रीमती पियूष शुक्ला की चीन की यात्राओं का भी जिक्र किया है जिसका खर्च 48 लाख बताया गया था इसकी जांच की मांग भी नारायण लाल शर्मा ने की है।



इसके अलावा उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि संजय शुक्ला के पास विभिन्न मॉडल की गाड़ियां हैं जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख है जिनमें निसान सनी, होंडा सिटी, सिवरलेट क्रूज, टोयोटा अल्टिस, मारुति सुजुकी, टाटा एस, बीएमडब्ल्यू सीरीत जैसी गाड़ियां हैं।
पत्रकार नारायण लाल शर्मा ने अपनी शिकायत में संजय शुक्ला पर जमीन अधिग्रहण के नाम पर गैर कानूनी कृत्यों को अंजाम देने की भी शिकायत की है उन्होंने उल्लेख किया कि दान के नाम पर करोड़ों की जमीन अधिग्रहित की गई जिसमें शासन के नियमों को ताक पर रखा गया।
बहरहाल कितने बड़े अधिकारी पर शिकायतों का अंबार होने के बावजूद EOW के द्वारा 2 साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न करना सोचने का विषय है, नारायण लाल शर्मा ने एक बार फिर अपनी शिकायत पर जांच करने का अनुरोध किया है ताकि शासन को करोड़ों का चूना लगाकर ऐसे नटवरलाल देश छोड़कर भाग न जाएं और सरकार लकीर पीटती रहे।




