प्रेस क्लब खेल मड़ईः स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, अरुण साव करेंगे उद्घाटन
संपादकों और पूर्व पदाधिकारियों के बीच प्रदर्शन मैच से होगा आगाज

AINS NEWS… रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई के तहत स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 1 फरवरी को सुबह 7 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव होंगे। टूर्नामेंट का आगाज संपादकों और पूर्व पदाधिकारियों के बीच प्रदर्शन मैच से होगा।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और संयुक्त सचिव द्वय निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

*प्रेस क्लब खेल समिति और कप्तानों के बीच हुई बैठक*
रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई के तहत होने वाले स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के संबंध में शनिवार को खेल समिति और कप्तानों की बैठक हुई। इसमें टूर्नामेंट के नियम-शर्तों पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी टीमों के कप्तानों ने एकमत से समिति द्वारा निर्धारित किए गए नियम-शर्तों पर सहमति जताई।
बैठक में बताया गया कि मैच टेट्रान बाल से खेला जाएगा। सभी मैच 10-10 ओवर के होंगे। मैच में गेंदबाज 2-2 ओवर की गेंदबाजी करेंगे। पॉवर प्ले 2 ओवर का होगा। इस दौरान 2 प्लेयर बाहर रहेंगे। सभी टीमों को मैदान पर सुबह 7 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। सुबह 7.30 बजे मैच शुरू हो जाएगा। देर आने वाली टीम का एक ओवर पेनाल्टी के रूप में कम कर दिया जाएगा। रोजाना एक मैच खेला जाएगा। टाई की स्थिति में निर्णय सुपर ओवर से किया जाएगा। इसमें 5-5 गेंद थ्रो किया जाएगा। स्टंप हिट नहीं होने पर फैसला टॉस से किया जाएगा। मैदान पर किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। खेल संबंधी अन्य विवाद की स्थिति में कार्यकारिणी समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
बैठक में प्रेस क्लब खेल समिति के संयोजक विजय मिश्रा, सह संयोजक शंकर चंद्राकर व अख्तर हुसैन, दिनेश यदु, सुशील अग्रवाल, चंदन साहू, दिनेश कुमार, राजेंद्र निगम, रामप्रसाद दुबे, सतीश पांडेय, विक्रम साहू, तारकेश्वर साहू, योगेश यादव, वाकेश कुमार, विनय घाटगे, लक्ष्मण लेखवानी, शरनजीत सिंह तेतरी, श्रवण यदु, हिमांशु शर्मा, सत्या राजपूत, शंभू राही, इम्तियाज अंसारी, दीपक शुक्ला, मोहित सिंह, लविंदर सिंह व मृगेंद्र पांडेय शामिल हुए।




