RAIPUR

ब्लू वाटर खदान में पिकनिक के दौरान डूबे एक छात्र का शव शनिवार दोपहर मिल गया, चार घंटे तक चला तलाशी अभियान

कबीर नगर निवासी संजय साहू के बेटे जयेश साहू (15) का शव शनिवार को बरामद

AINS NEWS… नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में पिकनिक के दौरान डूबे एक छात्र का शव शनिवार दोपहर मिल गया. जबकि दूसरे छात्र की तलाश अब भी जारी है. जयेश साहू लापता छात्र की खोज के लिए आज एक बार फिर से गोताखोरों की टीम फिर से खदान में उतरेगी. जानकारी के मुताबिक कबीर नगर निवासी संजय साहू के बेटे जयेश साहू (15) का शव शनिवार को बरामद हुआ. गोताखोरों की टीम ने करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया.

बांस डालकर गहराई मापी गई, तभी जयेश का शव पानी की सतह पर आ गया. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं मृदुल वजरिया का कोई पता नहीं चल सका. उसके परिजन देर शाम तक खदान किनारे बैठे रहे, इस उम्मीद में कि वह मिल जाएगा. बताया जा रहा है कि जयेश और मृदुल अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे. भोजन के बाद दोनों खदान में नहाने उतर गए. गहराई में जाने के कारण दोनों डूब गए. जयेश को तैरना नहीं आता था, जबकि मृदुल थोड़ा बहुत तैर लेता था.

Related Articles

Back to top button