मनोरंजन

छालीवुड में फिर छाया पोस्टर वार, मंगलसूत्र फिल्म के पोस्टर के ऊपर सरकारी दामाद का पोस्टर हुआ चस्पा

बीती रात को सरकारी दामाद के पोस्टर मंगलसूत्र के पोस्टर के ऊपर चिपका दिए गए

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री में एक साथ दो फिल्में रिलीज होने का खामियाजा दोनों फिल्मों को होता है फिर भी एक ही तारीख को दो फिल्में रिलीज करने का तुक समझ नहीं आता। इसका प्रभाव फिल्म के प्रचार प्रसार से ही शुरू हो जाता है पोस्टर वार से। गौरतलब है कि शहर में वे चुनिंदा स्थान हैं जहां फिल्मों के पोस्टर चिपकाए जाते हैं लिहाजा वही चिपकाए जाएंगे अब जब पहले से ही किसी फिल्म का पोस्टर चिपका हुआ है तो दूसरी फिल्म वालों को खाली जगह देखकर अपनी फिल्म का पोस्टर चिपकाने चाहिए, क्योंकि दोनों ही फिल्मों में निर्माता के पैसे लगे हैं।

किसी भी फिल्म के पोस्टर को फाड़ कर अपनी फिल्म का पोस्टर लगाना समझ से परे भी है और गलत भी। वर्तमान की बात करें तो 6 फरवरी को दो फिल्में रिलीज हो रही हैं एक मंगलसूत्र और दूसरी सरकारी दामाद, पहले मंगलसूत्र के पोस्टर चिपकाए गए थे लेकिन बीती रात को सरकारी दामाद के पोस्टर मंगलसूत्र के पोस्टर के ऊपर चिपका दिए गए, कहीं-कहीं पोस्टर को फाड़ भी दिया गया जिसे लेकर मंगलसूत्र के निर्देशक ने चिंता जताई।

उन्होंने यह बात स्वीकारते हुए की एक ही समय में दो या उससे अधिक फिल्म प्रदर्शित होगी तो वहां पोस्टर वार होना स्वाभाविक है कहा लेकिन पहले से लगे पोस्टर पर अपना पोस्टर चस्पा करना इसे उन्होंने स्वार्थ पूरक और अशोभनीय कृत्य करार दिया।

उन्होंने अपील की की अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को नुकसान ना पहुंचाएं।

खैर ऐसा पोस्टर वार छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ हो ऐसा नहीं है, ऐसी स्थिति कमोबेश हमेशा देखी जाती है जब एक ही डेट पर दो फिल्में रिलीज होती हैं।

अब इस समस्या को सुलझाने के लिए निर्माताओं, फिल्म वितरकों को गंभीरता से विचार करना होगा तभी छत्तीसगढ़ से यह पोस्टर वार खत्म हो पाएगा।

 

Related Articles

Back to top button