मनोरंजन

मोर छईयाँ भुइयां को हो गए पूरे 25 साल, भारी चुनौतियों के साथ हुई थी फिल्म रिलीज

17 लाख रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 3 करोड रुपए का बिजनेस किया था

AINS NEWS… आज छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छईयाँ भुइयां को पूरे 25 साल हो गए हैं, उस समय जब यह फिल्म बनी थी तब इसे कोई भी सिनेमाघर लगाना नहीं चाहता था क्योंकि पूर्व में आई दो छत्तीसगढ़ी फिल्में कही देबे संदेश और घरद्वार ने सफलता अर्जित नहीं की थी बल्कि सिनेमाघर को नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए टॉकीज वालों ने इस फिल्म को भी ना कह दिया था लेकिन काफी मशक्कत के बाद महज तीन सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें रायपुर का बाबूलाल टॉकीज, बिलासपुर का मनोहर टॉकीज और दुर्ग की शारदा टॉकीज थी।

17 लाख रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 3 करोड रुपए का बिजनेस किया था। 100 दिन तक यह फिल्म पांच शो में चली और संडे को तो 6 शो हो जाते थे। बाबूलाल टॉकीज में यह फिल्म 7 हफ्ते तक 2 लाख पर विक कलेक्शन के साथ चलती रही।

दूल्हा राजा के बाद अभिनेता राज वर्मा का एक और धमाका, 7 नवंबर को एम.ए. प्रीवियस, ट्रेलर ने मचाई धूम

इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया और तब से फिल्में बनती चली गई। इस फिल्म का पार्ट 2 और 3 भी बन चुका है जिसे भी दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। अगर छत्तीसगढ़ में सिनेमा की बात करें तो मोर छईयाँ भुइयां का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की नींव रखी।

Related Articles

Back to top button