छत्तीसगढ़

सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के स्कूलो में इस सत्र में कक्षा-1/2/3/4/6/7/9/11 वी में वार्षिक परीक्षा का संचालन जिला शिक्षा अधिकारीयो द्वारा

हजारो फर्जी सीबीएसई स्कूलो में सर्जिकल स्ट्राइक

AINS NEWS… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि राज्य में संचालित और सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के स्कूलो में इस सत्र में कक्षा-1/2/3/4/6/7/9/11 वी में वार्षिक परीक्षा का संचालन जिला शिक्षा अधिकारीयो द्वारा किया जायेगा.

विकास तिवारी ने कहा कि पिछले तीन सालो के अथक मेहनत और बहुत सारी कुर्बानी देने के बाद ये परिमाण आया है,मैं हृदय से आभार व्यक्त करूँगा आदरणीय मुख्यमंत्री श्रीमान विष्णुदेव साय जी का जिन्होंने मेरी और प्रदेश के लाखों लाख छत्तीसगढ़ी छात्र-छात्राओ की आवाज सुनी और प्राइवेट स्कूल माफियाओं द्वारा संचालित हजारों फर्जी सीबीएसई स्कूलों पर सर्जिकल स्टाइक कर तबाह कर दिया.

ये लड़ाई अभी और चलनी है बहुत सारे मामलों का निपटारा और होना है मैं अकेला ही लड़ रहा हूँ इन प्राइवेट स्कूल माफियाओ से उनके पास अकूत धन-दौलत है,ताक़त है,बड़ी पहुँच है और मुझ ग़रीब ब्राह्मण के पास हिम्मत है,हौसला है,लाखो छोटे छोटे बच्चो की दुआएं है.

आप लोगो को एक बात बता रहा हूँ ये सच है कि मेरे पास प्राइवेट स्कूल माफियाओं से लड़ने के लिये साधन-संसाधन की कमी है पर बड़ी बात मेरे साथ है कि वो हर छोटा बच्चा चाहे को किसी भी जात का ही समाज का हो वो ख़ुद ही भगवान है और उसके हितों की रक्षा के लिये उसके आराध्य/भगवान/साहेब/गुरुदेव/बड़ा देव/बुढ़ादेव/सत्पुरुष सब के सब मुझे अपना शुभाशीष दे रहे है,वरना मुझ अकेले ब्राह्मण में इतनी बड़ी और कड़ी लड़ाई लड़ने की क्षमता नहीं थी

 

Related Articles

Back to top button