छत्तीसगढ़

डीएसपी कल्पना वर्मा हुई निलंबित, पद का दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का आरोप हुआ प्रतिवेदित

डीएसपी कल्पना वर्मा पर कारोबारी दीपक टंडन ने करोड़ों रुपए के लेनदेन के साक्ष्य अपनी शिकायत के दौरान प्रस्तुत किए थे

AINS NEWS… पिछले कुछ महीनो से सुर्खियों में रही डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ शिकायत की प्राथमिक जांच में उन पर वित्तीय लेनदेन, व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास, कर्तव्य के दौरान आर्थिक लाभ प्राप्त करना और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने जैसी शिकायतें सही पाई गई। जिसको देखते हुए गृह विभाग ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम – 3 के अंतर्गत सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के अवर सचिव ने जारी किया है। बता दे के डीएसपी कल्पना वर्मा पर कारोबारी दीपक टंडन ने करोड़ों रुपए के लेनदेन के साक्ष्य अपनी शिकायत के दौरान प्रस्तुत किए थे। उनका आरोप था कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने पद का रसख दिखाते हुए उनसे करोड़ों रुपए वसूले थे। शिकायत के बाद जांच में कई सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सएप चैट खंगाले गए।

Related Articles

Back to top button