भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा
नवगठित कार्यसमिति में तरूण ठाकुर (पप्पू ठाकुर) को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई

AINS NEWS गरियाबंद… जिले की राजनीतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व की अनुमति और जिला संगठन की सहमति से लिया गया, जिससे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में, साथ ही अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह की स्वीकृति के बाद नई टीम को अंतिम रूप दिया गया। जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी और जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर की सहमति से मोर्चा जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव ने कार्यसमिति का गठन किया।
नवगठित कार्यसमिति में तरूण ठाकुर (पप्पू ठाकुर) को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने नई टीम का स्वागत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और जनजातीय समाज के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित आशीष शर्मा,सुरेंद्र सोंटेके, राधेश्याम सोनवानी, सुमित पारख, सागर मायणी, रितेश यादव, यश मिश्रा, विकास पांडे, प्रकाश राठौर, प्रतीक तिवारी, राज डे, अफरोज मेमन, शुभम सॉन्ग, भीम निषाद, भीम साहू, मानव निर्मलकर, अमित बखरिया, संजू कश्यप और अख्तर खान ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया।




