राष्ट्रीय

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने महाशिवरात्रि पर कोकराझार में पूजा-अर्चना की एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया

कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सक्रिय सहभागिता से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी

AINS NEWS कोकराझार, असम… आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोकराझार (असम) स्थित प्राचीन देवाधिदेव महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

अपने असम प्रवास के दौरान श्री साहू ने कोकराझार विधानसभा क्षेत्र तथा गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल कार्यालयों में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया।

बैठकों में संगठनात्मक सुदृढ़ता, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोसाई बासुमतारी जी, श्री राजीव ब्राह्मों जी, श्री अनिर्बन दास जी, जिला महामंत्री श्री माती इति सरकार जी, श्री शंकर प्रसाद जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकसभा सह प्रभारी श्री हेमेन्द्र ब्रम्हों जी, पूर्व विधायक एवं कोकराझार लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री ठुनियामालो जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रवि प्रकाश पांडे जी, जिला मंत्री श्री दीपांजलि जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा विकास एवं सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सक्रिय सहभागिता से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

 

Related Articles

Back to top button