गरियाबंद

कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ, कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण कर तैयारियों की जानकरी ली

कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में स्वच्छता, प्रवेश व्यवस्था तथा बाहरी व्यवधानों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ हो गयी हैं। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर तैयारियों की जानकरी ली। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से जांच की।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में स्वच्छता, प्रवेश व्यवस्था तथा बाहरी व्यवधानों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की निष्पक्षता सर्वाेपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। केंद्राध्यक्षों परीक्षार्थियों के लिए शांत, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए, साथ ही प्रश्नपत्र एवं उत्तरपुस्तिकाओं का समय पर वितरण सुनिश्चित हो।

कलेक्टर श्री उइके ने ड्यूटी पर तैनात परीक्षा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं शिक्षकों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया, संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने परीक्षा अवधि में सभी केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button