RAIPUR

हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं घातक बीमारी पीलिया से पीड़ित, NSUI ने किया हंगामा

घंटों अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हुआ, इसी दौरान कुलपति से छात्र नेताओं के हुई तीखी नोकझोंक

AINS NEWS… रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में NSUI का अनिश्चितकालीन धरना चर्चा में रहा। गर्ल्स हॉस्टल में गंदे पानी के कारण 30 से अधिक छात्राएँ पीलिया से ग्रसित हो चुकी हैं, जबकि 90 से अधिक छात्राओं के सैंपल जांच कराए गए हैं।

प्रशासन की लापरवाही और हॉस्टल अधीक्षक के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष (SM) अपने कार्यकर्ताओं व छात्राओं के साथ प्रशासनिक भवन के सामने घंटों धरने पर बैठे रहे और जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था और प्रभावित छात्राओं के समुचित उपचार की मांग उठाई गई।

धरना स्थल पर कुलपति के पहुंचने पर छात्र नेताओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई। छात्र गंदा पानी साथ लेकर पहुंचे, जिस पर कुलपति ने स्वयं पानी पीकर जांच का आश्वासन दिया। छात्राओं ने भी गंदे पानी को दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
छात्र नेताओं ने कुलपति से हॉस्टल निरीक्षण का आग्रह किया, लेकिन वे टालते नजर आए। इस दौरान छात्र प्रतिनिधि जमीन पर लेटकर तत्काल कार्रवाई, जांच कमेटी गठन और साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते रहे। समझाइश के बाद छात्र प्रतिनिधि वापस लौटे।

धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष (SM) के नेतृत्व में प्रभारी महामंत्री, प्रदेश सचिव, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button