35 मिलियन व्यू और एक लाख बने रील, जाने वो गीत कौन सा है, किस फिल्म का है और कब लग रही है ये फिल्म?
प्रेम कहानी के बीच एक कमाल का गीत भी फिल्म का ख़ास आकर्षण है

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी गीतों को इतना प्यार और दुलार मिला करता है यह साबित हुआ है “मया होगे मया” गीत से, जी हां इस गीत को 35 मिलियन लोगों ने देखा है और लाख लोगों ने इस पर रील बनाएं, इसके पहले कभी किसी छत्तीसगढ़ी गीत के साथ ऐसा नहीं हुआ यह वाकई में गर्व की बात है अब बात करते हैं यह यह गीत किस फिल्म का है और वह फिल्म कब रिलीज हो रही है यह गीत है “डार्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन” फिल्म का और यह रिलीज हो रही है 27 फरवरी को।

निर्माता वी. नरसिंह और निर्देशक भारती वर्मा की फिल्म “डार्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन” समस्त छत्तीसगढ़ में 27 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म की कहानी भी भारती वर्मा ने लिखी है, भारती वर्मा वह नाम है जिन्होंने इसके पूर्व भी छत्तीसगढ़ी फिल्में बनाई है और उन्हें महिला निर्देशक के तौर पर अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है

“डार्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन” के गीत “मया होगे मया” को जितना प्यार सोशल मीडिया पर मिला है क्या उतना ही प्यार सिनेमा घरों में भी बरसेगा यह सोचने और देखने का विषयहो सकता है! इस फिल्म में युवा वर्ग को साधने की कोशिश है, बाइक रेस और कालेज की कहानी के इर्द गिर्द घूमती प्रेम कहानी के बीच एक कमाल का गीत भी फिल्म का ख़ास आकर्षण है, फिल्म में सिनेमाई फेस का ना होना एक वीक पॉइंट जरुर हो सकता है लेकिन नए चेहरे भी कमाल कर सकते है ये भी हो सकता है, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म होली के मौके पर क्या रंग लाती है.




