मोर महादेव में गंगा मईया का रोल करने वाली कुसुम प्रजापति ने कहा पहली ऐसी छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म है मोर महादेव जिसमें हैं ढेर सारी ज्ञान की बातें
फिल्म में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी होंगे और ज्ञान से भरी कई बातें पता चलेगी

AINS NEWS… आज रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव में सिर्फ महादेव ही नहीं बल्कि ढेर सारे देवी देवताओं की कहानियां भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। जिससे वह अभी तक अनजान थे, इस फिल्म में गंगा मईया का रोल करने वाली कुसुम प्रजापति ने बताया कि उन्हें भी कई सारी बातें पता नहीं थी अपने पुराणों के बारे में जो फिल्म में अभिनय करने के दौरान उन्हें पता चली।



कुसुम ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की बातें साझा करते हुए बताया कि इस फिल्म में इतने सारे देवी देवताओं को मैंने देखा जिनके बारे में मुझे पता ही नहीं था और यह फिल्म धार्मिक होने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी है जिसे हर छत्तीसगढ़ वासियों को देखना चाहिए। कुसुम प्रजापति ने सभी से अपील की है कि वह समय निकालकर द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव को एक बार जरूर देखें क्योंकि इस फिल्म में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी होंगे और ज्ञान से भरी कई बातें पता चलेगी।




