गरियाबंद

जेल के कैदियों में क्षय रोग की सक्रिय जाँच एवं उपचार हेतु शिविर का आयोजन

सभी कैदियों की शुगर, हीमोग्लोबिन (HB) एवं HIV की जाँच भी की गई

AINS NEWS… जेल अधीक्षक, उप जेल गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में जिला अस्पताल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार तथा जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी के मार्गदर्शन में जेल के कैदियों में क्षय रोग की सक्रिय जाँच एवं उपचार हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में संभावित टीबी मरीजों की **Handheld X-Ray** के माध्यम से 24 कैदी की स्क्रीनिंग (खोज) की गई। साथ ही सभी कैदियों की **शुगर, हीमोग्लोबिन (HB) एवं HIV** की जाँच भी की गई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम— डॉ. मनमोहन सिंह ठाकुर, अमृत राव भोसले, धीरज शर्मा, गुलशन साहू, हेमंत साहू, सतरूपा चंद्राकर एवं कविता जगत उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक  रवि भुआर्य जेल मास्टर श्री कुंज लाल सिन्हा,
सहित श्री भारत दीवान, श्री सुरेंद्र पटेल, श्री प्रमोद राव, श्री कमल नारायण, श्री वीरेंद्र, श्री अनुप टोपो, श्री अर्जुन भारती साहू एवं श्री हेमलाल यादव उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button