राजस्व कर्मचारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर छत्तीसगढ़ राजस्व लिपिक संघ मे आक्रोश, सौपा ज्ञापन
घटना से समस्त राजस्व लिपिकीय संवर्ग में गहरा आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त

AINS NEWS गरियाबंद… नगर के छत्तीसगढ़ राजस्व लिपिक संघ ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा, ज्ञापन के माध्यम से बताया कि तहसीलदार, रायपुर के न्यायालयीन परिसर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय बिलासपुर में घटित घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. घटना से समस्त राजस्व लिपिकीय संवर्ग में गहरा आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त हो रही है ।

न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान एक लिपिक के साथ कथित शिकायत को लेकर जिस प्रकार अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कॉलर पकड़कर मारपीट की गई, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया, खुलेआम “दलाल” कहकर अपमानित किया गया, माननीय मंत्री जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई तथा शासकीय कार्यालय में बिना अनुमति वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई वह न केवल विधि-विरुद्ध कृत्य है, बल्कि न्यायालय की गरिमा एवं प्रशासनिक अनुशासन के भी प्रतिकूल है। यदि संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कोई शिकायत थी, तो विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत उसके सक्षम उच्चाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जानी चाहिए था किन्तु कानून को हाथ में लेकर न्यायालयीन परिसर में शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करना, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना गंभीर दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
उक्त घटना से न केवल संबंधित कर्मचारी, बल्कि संपूर्ण राजस्व विभाग के कर्मचारियों का मनोबल अत्यंत प्रभावित हुआ है। यदि न्यायालयीन एवं शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित नहीं किया जाएगा, तो सुशासन की अवधारणा व्यावहारिक रूप से प्रभावित होगी।
छत्तीसगढ़ राजस्व लिपिक संघ से मुख्य रुप से संरक्षक सुदामा ठाकुर जिला प्रभारी सह जिलाध्यक्ष पंकज पाटिल उपाध्यक संतोष ध्रुव, योगेश वर्मा , प्रदीप सक्सेना, दीपक साहू सचिव युवराज कुटारे गुलशन सेन तहसील अध्यक्ष श्री सुशील गाड़े , दुखुराम कमार, आदित्य ठाकुर, विवेक टेंभरे, राजेश्वर विप्रे , रीना सिदार, भगवती धीवर, सरोज कुंजाम, तिलक ध्रुव, कृष्णा सिन्हा, लक्ष्मण चेलक, सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।




