गरियाबंद में कर्मा जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया, तहसील एवं ग्रामीण के पदाधिकारी का सम्मान भी
सभी नए पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया

AINS NEWS… साहू छात्रावास गरियाबंद में कर्मा जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर माता कर्मा की पूजा अर्चना की गई । सभी नए पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया साथ ही तहसील एवं ग्रामीण के पदाधिकारी का सम्मान भी किया गया। समाज में आदर्श प्रस्तुत आदर्श विवाह किया गया।

इस अवसर पर तहसील कछार परिक्षेत्र के अध्यक्ष रामाधार साहू, गरियाबंद ग्रामीण अध्यक्ष राजेश साहू, शत्रुघ्न साहू, विजय साहू, अशोक साहू, जीवन एस साहू , ग्रामीण उपाध्यक्ष सतीश साहू, ग्रामीण संगठन सचिव विनोद साहू, महिला उपाध्यक्ष भूमिन साहू, सचिव टाकेश्वरी साहू, हिरेंद्र साहू , विजय साहू, तुलसीराम साहू, शिवदयाल साहू,निमेष साहू , किशन साहू, निमेष साहू, गोकुल साहू ,महेश साहू, उपेंद्र साहू, मिलेश्वरी साहू , तनु साहू , सुनीता साहू , गीता साहू और तुलसी साहू, चमेली साहू, विनोद साहू ,सहित समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे।




