सैकड़ों ग्रामीण और बच्चे बारिश में भीगते हुए SDM व BEO कार्यालय का घेराव करने नेशनल हाईवे में कर रहे पदयात्रा
शिक्षा की ‘आस’ में आंधी तूफान से संग्राम

AINS NEWS/गरियाबंद… शिक्षा के अधिकार और बेहतर भविष्य की मांग को लेकर गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के बोईरगांव पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम ठेमली पथर्री में जन-आक्रोश का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। गांव के सैकड़ों स्कूली बच्चे और ग्रामीण झमाझम बारिश, तेज आंधी और तूफान की परवाह किए बिना सड़क पर उतर आए और पैदल रैली निकालते हुए मैनपुर स्थित एसडीएम (SDM) कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का घेराव करने नेशनल हाईवे से होते हुए रैली निकाल कर पदयात्रा कर रहे हैं।

*बारिश में भीगते मासूम, हाथों में उम्मीद और मांगें*
तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच बच्चों के हौसले डगमगाए नहीं। आंधी तूफान के बीच बच्चों की मांगों को पूरा करने कोई भी अफसर सामने नहीं आया – इस आंधी तूफान के बीच स्कूली बच्चे और ग्रामीण पैदल यात्रा करते हुए नेशनल हाईवे से मैनपुर की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं को समाधान करने और उनसे बातचीत करने स्थानीय कोई भी अफसर अभी तक सामने नहीं आया है




