केशकाल

तेंदुआ खाल तस्करी करते भरमार बंदूक समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

 वनमंडल केशकाल की बड़ी कार्यवाही 

AINS NEWS… कोंडागांव जिले के फरसगांव-बड़ेडोंगर मार्ग पर वन विभाग की टीम ने तेन्दुआ खाल तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 19 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर रायपुर उड़नदस्ता दल एवं केशकाल वनमंडल की संयुक्त टीम ने ग्राम बैलगांव के पास घेराबंदी की।

वन विभाग ने पहले सौदे के बहाने आरोपियों को बुलाया, जिसके बाद वे मोटरसाइकिल और ईको वाहन में तेन्दुआ खाल लेकर पहुंचे। मौके पर ही टीम ने सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब 7 माह पहले तेन्दुए का शिकार कर खाल को बेचने की योजना बनाई थी। जप्त खाल की लंबाई 195 सेमी पाई गई है।

मुख्य आरोपी को नारायणपुर से गिरफ्तार कर उसके पास से भरमार बंदूक भी बरामद की गई है। सभी के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button