नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा इस बार मिलों की टैगिंग नहीं, 400 हमालों के परिवार में रोजी रोटी का संकट
चावल का भंडारण नहीं होने से वहां काम कर रहे हमालों के पास कोई काम नहीं बचा

AINS NEWS… नागरिक आपूर्ति निगम के अचानक लिए गए निर्णय से लगभग 400 हमालों के परिवार में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है, इन सभी हमालों का जीवकोपार्जन औद्योगिक क्षेत्र हथखोज में नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम के कार्य करने पर निर्भर था, लेकिन अब उनके पास कोई काम नहीं रह गया है

अचानक 20 साल बाद नागरिक आपूर्ति निगम ने इस वर्ष गोदाम से मिलों का टैगिंग नहीं किया गया नतीजन यहां चावल का भंडारण नहीं होने से वहां काम कर रहे हमालों के पास कोई काम नहीं बचा, नागरिक आपूर्ति निगम के अप्रत्याशित निर्णय के तहत हथखोज गोदाम में चावल जमा नहीं करने से काम मिलना बंद हो गया है, इससे करीब 400 हमालों का रोजगार छिन गया है जिससे उनके परिवार का भरण पोषण और बच्चों की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है

लंबे समय से यहां हमाली करने वालों को यह समझ नहीं आ रहा है कि अब आधी उम्र बीतने के बाद वह कहां जाकर कम करें, हथखोज में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के द्वारा गोदाम किराए पर लेकर नागरिक आपूर्ति निगम का चावल 2025 से भंडार किया जा रहा था, यह गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के बाजू में है जहां ट्रकों के आवागमन की सुविधा 24 घंटे रहती है वहां हमाल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के कारण चावल की अनलोडिंग, लोडिंग और स्केटिंग की सुविधा अन्य गोदाम की तुलना में काम शीघ्र होता था।
EXCLUSIVE…. बेशकीमती अलेक्जेंडर, सरकार की गहरी नींद के चलते सेंदमुड़ा में तस्कर लगा रहे सेंध




