मनोरंजन

स्कूटी ही स्कूटी पाना है, मया दे दे मयारू 2 देखने आना है, महा बंपर ड्रा में बटेंगी 11 चमचमाती स्कूटी

चमचमाती स्कूटी पाने का भी सुनहरा मौका

AINS NEWS CHHOLIWOOD… आगामी 10 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मया देदे मयारू 2 में महिला दर्शकों के लिए एक पारिवारिक कहानी, खूबसूरत गीत संगीत तो है ही इसके साथ ही चमचमाती स्कूटी पाने का भी सुनहरा मौका है। जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल के चारों शो की महिला दर्शकों के टिकट कूपन के जरिए 11 अप्रैल को लकी ड्रा होगा जिसमें एक भाग्यशाली महिला दर्शक को मिलेगी चमचमाती स्कूटी।

इसी तरह 11 और 12 अप्रैल के चारों शो की महिला दर्शकों के लिए 13 अप्रैल को लकी ड्रा निकाला जाएगा उसमें भी एक भाग्यशाली महिला दर्शक को मिलेगी एक और चमचमाती स्कूटी। इस लकी ड्रा में 10, 11 और 12 अप्रैल की महिला दर्शकों की टिकट भी शामिल होंगी।

इसी तरह 13, 14, 15 और 16 अप्रैल की महिला दर्शकों के लिए 17 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे फिर लकी ड्रा निकाला जाएगा इसमें भी भाग्यशाली महिला दर्शक को मिलेगी चमचमाती स्कूटी, इस लकी ड्रा में 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 अप्रैल के दर्शकों को फिर से मौका मिलेगा इसलिए अपनी टिकट कूपन संभाल कर रखना होगा।

इन सबके अलावा बंपर लकी ड्रॉ 15 मई को निकाला जाएगा जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों के दर्शकों के टिकट कूपन नंबर को शामिल किया जाएगा और 11 भाग्यशाली विजेताओं को चमचमाती स्कूटी प्रदान की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button