गरियाबंद

नेशनल हाईवे पर कांग्रेस का चक्का जाम: बेलाट नाला में पुलिया और झाखरपारा में बैंक की मांग तेज

विधायक जनक ध्रुव ने कार्यकर्ताओं के साथ एक स्वर में प्रशासन से जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने की मांग की

AINS NEWS… जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के नेतृत्व में सोमवार को नेशनल हाईवे पर जोरदार चक्का जाम कर दो प्रमुख जनहित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतर आए, जिससे काफी समय के लिए यातायात बाधित रहा।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग 36 गांवों को जोड़ने वाले बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा का कहना है कि पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है,खासकर बारिश के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।वहीं झाखरपारा में सहकारी बैंक नहीं होने से किसानों और आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ता है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित जिला पदाधिकारी,क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक जनक ध्रुव ने कार्यकर्ताओं के साथ एक स्वर में प्रशासन से जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने की मांग की।साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई,तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जनक धुव विधायक भुपेंद्र मांझी महेश्वर बघेल कुंजल यादव लोकेंद्र सिंह कोमर्रा महामंत्री सोदर कश्यप राजेश तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष जयकुमार यादव,रामकृष्ण धुव ललिता यादव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी उमेश डोंगरे निराकार डोंगरे मानसिंह दुर्गा सांनदो धुर्वा,राजकुमार प्रधान गोवर्धन प्रधान मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण मोंगराज सुर्यकांत सिंदुर पार्षद दमयंती सोनी अरूण कुमार सोनवानी दिवाधर चुरपाल भंवर सिन्हा उपस्थित थे।

बूथ 99 में कांग्रेस की बड़ी सेंध, बीजेपी के 20 कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ का दामन

बूथ गठन को लेकर आयोजित बैठक में राजिम क्षेत्र के बूथ क्रमांक 99 पर राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया,जब भारतीय जनता पार्टी के 20 सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा से दूरी बनाते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया।इस घटनाक्रम से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

बैठक के दौरान पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।इसी बीच बीजेपी से जुड़े 20 कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी।सभी नवप्रवेशी सदस्यों का कांग्रेस नेताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर अमितेश शुक्ला ने स्वागत किया गया।

नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि लगातार लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं,जिससे आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होगी।वहीं इस घटनाक्रम से बीजेपी खेमे में भी हलचल मच गई है।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बूथ स्तर पर इस तरह की टूट-फूट आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।इस दौरान अमितेश शुक्ला और जिला उपाध्यक्ष पावन सोनकर मंडल अध्यक्ष गोविंद कहार पार्षद यशवंत निराला के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button