छत्तीसगढ़

सरकारी दवाएं बनी कबाड़, छत्तीसगढ़ के लोरमी में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही

दवाओं के इस तरह फेंके जाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जहां एक तरफ सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को निःशुल्क दवाएं नहीं मिलती वही वहीं दूसरी ओर उन्हीं दवाओं को बोरी भरकर कबाड़ बना क़र फेंका जा रहा है। यह मामला तब उजागर हुआ जब स्थानीय लोगों को कबाड़ कि ढेर में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाओं से भरी बोरी देखी। बताया जा रहा है कि ये वही दवाएं हैं जो अस्पताल में मरीजों को मुफ्त वितरित की जानी थीं। दवाओं के इस तरह फेंके जाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में अक्सर दवाओं की कमी बताई जाती है, लेकिन इस घटना ने। यह सच्चाई उजागर कर दी है। लोगों का कहना है कि यह न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि गरीब मरीजों के अधिकारों के साथ भी खिलवाड़ है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

Related Articles

Back to top button