गरियाबंद

गरियाबंद में भाजपा का संगठन विस्तार, अमित बखारिया बने सोशल मीडिया जिला संयोजक

कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी गई

AINS NEWS गरियाबंद… संगठन को मजबूत बनाने और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने गरियाबंद जिले में सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया है। इसी क्रम में अमित बखारिया को सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया सह प्रभारी अजय पटेल, भोलाशंकर जायसवाल बनाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति से जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी के सहमति से जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने सोशल मीडिया जिला संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा की है। पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी गई है।

जिसमें नव नियुक्त सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित बखारिया ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने साथ ही भाजपा की रीति-नीति, सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिला संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और डिजिटल माध्यमों में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

 

Related Articles

Back to top button