गरियाबंद

मानवता की मिसाल, थाना प्रभारी ने प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

थाना प्रभारी ने मां और नवजात शिशु को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हुए अपने स्वयं के वाहन में लिटाया

AINS NEWS गरियाबंद… इंदागांव पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (NH 130) पर इंदागांव थाना के पास मुख्य मार्ग पर एक गर्भवती महिला को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए महिला और नवजात बच्चे को अपने निजी वाहन में बिठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मैनपुर पहुंचाया।

पुलिस की इस त्वरित मदद के कारण महिला को समय पर डॉक्टरी इलाज मिल सका और वर्तमान में जच्चा व बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।मुख्य मार्ग पर अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ामिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला इंदागांव थाना के पास एनएच 130 मुख्य मार्ग से गुजर रही थी, तभी उसे अचानक असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। दर्द से तड़पती महिला ने सड़क किनारे ही एक नवजात शिशु को जन्म दे दिया।

रास्ते पर तड़पती मां और नवजात की हालत देखकर वहां राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। देवदूत बनकर पहुंचे थाना प्रभारी इस आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार तुरंत मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस के इंतजार में समय बर्बाद न करते हुए, उन्होंने तत्परता दिखाई। थाना प्रभारी ने मां और नवजात शिशु को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हुए अपने स्वयं के वाहन में लिटाया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर के लिए रवाना किया।

 

Related Articles

Back to top button