मया देदे मयारू 2 की दूसरी स्कूटी विजेता बनी बिरगांव की विमला दुबे
मैंने सोचा नहीं था कि मुझे स्कूटी इनाम में मिल जाएगी, मैं तो सिर्फ फिल्म के बारे में सुनकर फिल्म देखने आई थी

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मया देदे मयारू 2 में लगातार बढ़ रही महिलाओं की भीड़ और अपने वादे के अनुसार इनाम स्वरूप स्कूटी बांटने का सिलसिला लगातार चल रहा है। आज जिस महिला विजेता को स्कूटी प्रदान की गई उनका नाम विमला दुबे है और वह रायपुर के बिरगांव क्षेत्र की रहने वाली है।

इन्होंने सपरिवार फिल्म को देखा था और अपनी टिकट संभाल कर रखी थी, आज शाम को वादे के अनुसार फिल्म निर्माता अलक राय और उनकी टीम ने विमला दुबे को चमचमाती स्कूटी प्रदान की।

विमला दुबे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे लिए आज बहुत खुशी का क्षण है और मैंने सोचा नहीं था कि मुझे स्कूटी इनाम में मिल जाएगी, मैं तो सिर्फ फिल्म के बारे में सुनकर फिल्म देखने आई थी। फिल्म भी अच्छी थी और इनकी इनाम वाली योजना भी बहुत अच्छी है, इनाम को लेकर विमला दुबे ने कहा कि मैं मया देदे मायारू के टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद अदा करती हूं।




