कांग्रेस पहुंची वेदांता पावर प्लांट, घटनास्थल का किया निरीक्षण
प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का भी मुआयना किया

AINS NEWS… बीते दिनों सक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने की वजह से हुई दुर्घटना में 20 लोगों की मृत्यु हो गई और 30 से अधिक लोग घायल है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें प्लांट की कार्यशैली और उसकी क्षमता की बातें सामने आ रही है।

जिला प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद मुस्तैदी से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ ने अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया तो किसी ने इलाज के दौरान अंतिम सांसें ली। मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया और सहायता राशि की घोषणा भी की, केंद्र सरकार ने भी मानवता का परिचय देते हुए मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने वेदांता पावर प्लांट का निरीक्षण किया, इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का भी मुआयना किया, इस प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।




