आपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही
100 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब जप्त

AINS NEWS… थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोपेड वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू.एल. 2144 में भारी मात्रा में शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु सासाहोली की ओर जा रहे है की सुचना पर तत्काल तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर मोपेड क्रमांक सीजी 04 क्यू.एल. 2144 को घेराबंदी कर पकडा गया तथा मोपेड चालक देवेन्द्र साहू एवं मोपेड सवार करण कोसले के कब्जे से 100 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब तथा वाहन मोपेड को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया।

*आरोपियों को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।*
उपरोक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन ‘ *‘निश्चय‘‘* कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में प्र0आर0 राजेश सिकरवार व तिल्दा नेवरा पुलिस टीम के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।
*नाम पता आरोपी* –
*01- देवेन्द्र साहू पिता स्व0 हेमलाल साहू उम्र 19 साल पता – वार्ड क्र0 07 नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा*
*02- करण कोसले पिता नंदकुमार कोसले उम्र 20 साल पता – वार्ड क्र0 04 तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा*




